वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान!

शनिवार को श्रेयस अय्यर ने भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभाल ली, जबकि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

महज 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारत की किसी भी क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद टीम 1 जुलाई से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

श्रेयस अय्यर की भारतीय टी20 टीम में वापसी 3 दिसंबर 2023 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद पहली बार हुई है।

चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप 2026 में कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान चुना है। इसके पीछे आईपीएल में उनki शानदार कप्तानी मानी जा रही है। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया था और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। साथ ही पिछले दो सीजन में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन भी लगातार प्रभावशाली रहा है।

मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है।

वैभव सूर्यवंशी का चयन लगभग तय माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीती थी। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी।

श्रीलंका में बहु-दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, हर्ष, सारांश, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, एन जगदीशन, अमन मोकाडे, शेख राशिद और अंसारी।