
अगले महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी IPL ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे भारी पर्स के साथ उतरेंगे। दोनों टीमें कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ करके जबरदस्त बोली लगाने को तैयार दिख रही हैं।
संजू सैमसन को ट्रेड करने के बावजूद CSK ने कई खिलाड़ियों को रिलीज़ कर 40 करोड़ रुपये की जगह खाली कर ली है। वहीं KKR ने भी वेंकटेश अय्यर (₹23.75 करोड़) और आंद्रे रसेल (₹12 करोड़) जैसे बड़े नॉन-परफॉर्मर्स को रिलीज़ करके 63.4 करोड़ रुपये का विशाल पर्स बना लिया है।
CSK अब अपने बॉलिंग अटैक को रिफ्रेश करना चाहेगी और संभव है कि वे मैथीशा पथिराना को वापस खरीदने की कोशिश करे। अगर बेन स्टोक्स एशेज के बाद उपलब्ध होते हैं तो CSK उनकी ओर भी जा सकती है।
KKR अपनी टीम को लगभग नए सिरे से तैयार करने की ओर है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी जैसे मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कुल 13 स्लॉट खाली हैं — जिनमें से 6 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन का हाई-प्रोफाइल ट्रेड सबसे बड़ा बदलाव रहा — जडेजा राजस्थान रॉयल्स पहुँच गए, सैमसन CSK में शामिल हो गए।
IPL मीडिया एडवाइजरी के अनुसार: संजू सैमसन CSK के लिए ₹18 करोड़ में खेलेंगे, जडेजा की फीस ₹18 करोड़ से घटाकर ₹14 करोड़ की गई है, सैमसन ने अब तक 177 IPL मैच खेले हैं और CSK उनकी तीसरी टीम है।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। उनकी फीस ₹2.4 करोड़ ही बरकरार रहेगी।
मो. शमी सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड होकर अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जुड़ेंगे। उनकी फीस ₹10 करोड़ ही बनी रहेगी। शमी 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिताबी अभियान के दौरान 20 विकेट लेकर चमके थे, हालांकि 2024 सीज़न चोट के कारण चूक गए थे।
नितीश राणा भी ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स पहुँच गए हैं।
वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर MI से ट्रेड होकर LSG में शामिल हुए हैं (₹30 लाख फीस पर)।
दक्षिण अफ्रीका के कीपर-बल्लेबाज़ डोनोवन फरेरा दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड होकर फिर से राजस्थान रॉयल्स लौट आए हैं (₹1 करोड़ की संशोधित फीस)।
दिल्ली कैपिटल्स ने जिन बड़े नामों को रिलीज़ किया है, उनमें
जेक फ्रेजर-मैगर्क और फाफ डु प्लेसिस शामिल हैं।
GT ने करीम जनत, कुलवंत केझरोलिया, जेराल्ड कोएत्ज़ी, दासुन शनाका और माहीपाल लोमरोर को रिलीज़ किया है।
उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड को MI को ट्रेड भी किया।
CSK ने डेवॉन कॉनवे, रचिन रविंद्र, आर अश्विन, दीपक हूडा, सैम करन और मैथीशा पथिराना को रिलीज़ कर दिया है।
SRH ने मोहम्मद शमी, एडम ज़म्पा और राहुल चाहर सहित 8 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।
PBKS ने ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को रिलीज़ किया है।
MI ने 9 खिलाड़ियों को छोड़ा है, जिनमें रीस टॉप्ली, कर्ण शर्मा और मुजीब उर रहमान शामिल हैं।
LSG ने डेविड मिलर, रवि बिश्नोई और आकाशदीप को रिलीज़ किया है।
मिनी ऑक्शन से पहले टीमों के पास बचा हुआ पर्स:
चेन्नई सुपर किंग्स – ₹43.40 करोड़
मुंबई इंडियंस – ₹2.75 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – ₹16.40 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स – ₹64.30 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद – ₹25.50 करोड़
गुजरात टाइटंस – ₹12.90 करोड़
राजस्थान रॉयल्स – ₹16.05 करोड़
दिल्ली कैप्टल्स – ₹21.80 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स – ₹22.95 करोड़
पंजाब किंग्स – ₹11.50 करोड़








