
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी, जिसमें स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म की वापसी हुई है।
30 मई से 4 जून तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाने वाली इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी करेंगे।
मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से बाहर रहे कई प्रमुख खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है।
इनमें बाबर आज़म, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शादाब खान और सूफियान मोक़ीम शामिल हैं।
टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में मुहम्मद गाजी घोरी और रोहैल नज़ीर को जगह दी गई है, जबकि नियमित ओपनर और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को इस सीरीज से बाहर रखा गया है।
इसके अलावा अहमद दानियाल, अराफत मिन्हास और रोहैल नज़ीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच 2 जून और 4 जून को लाहौर में होंगे।
पाकिस्तान ODI टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आज़म, हारिस रऊफ, माज़ सदाकत, मुहम्मद गाजी घोरी, नसीम शाह, रोहैल नज़ीर, साहिबज़ादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन और सूफियान मोक़ीम।








