
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को अदालत में चुनौती दी है, जिसमें पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी।
महासंघ की इस अपील पर शुक्रवार को जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच सुनवाई करेगी।
दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने 22 मई को विनेश फोगाट को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी थी। अदालत ने कहा था कि WFI की चयन नीति “बहिष्करणकारी” है, क्योंकि उसमें विनेश जैसी दिग्गज खिलाड़ी, जो मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही हैं, के लिए किसी विशेष छूट का प्रावधान नहीं है।
हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि 30-31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स की वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से एक निष्पक्ष पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेगा।








