
बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग के अनुसार, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट गेंदबाजों में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट 880 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि भारत के यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं।
यशस्वी जायसवाल के 750 अंक हैं, जबकि शुभमन गिल एक स्थान ऊपर चढ़कर 730 अंकों के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में जो रूट के बाद हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
भारत ने अभी तक 2026 में कोई भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला नहीं खेला है। टीम का आखिरी घरेलू टेस्ट मैच नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था।
गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह 879 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। मोहम्मद सिराज 12वें स्थान पर हैं, जबकि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस क्रमशः दूसरे और चौथे स्थान पर हैं।








