
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।
गुरुवार को अहमदाबाद में खेले गए अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर IPL प्लेऑफ में टॉप-2 स्थान पक्का कर लिया था।
इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
शुक्रवार को जारी IPL मीडिया एडवाइजरी में कहा गया, “यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा ओवर-रेट अपराध था (पहला अपराध मैच नंबर 18 में हुआ था), जो IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है। इसलिए ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”
इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर भी 6 लाख रुपये या उनकी व्यक्तिगत मैच फीस का 25 प्रतिशत—जो भी कम हो—का जुर्माना लगाया गया है।








