
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम है। 2009 से 2021 तक के अपने आईपीएल करियर में उन्होंने कुल 357 छक्के लगाए।
भारत के रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। उनके नाम फिलहाल 302 छक्के हैं। वहीं विराट कोहली भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने अब तक 291 छक्के लगाए हैं।
इस सूची में चौथे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने अपनी फिनिशिंग के लिए मशहूर अंदाज में 264 छक्के जड़े हैं।
इसके अलावा एबी डिविलियर्स (251), डेविड वॉर्नर (236), आंद्रे रसेल (223) और कीरोन पोलार्ड (223) भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
संजू सैमसन, जो अब राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं, उन्होंने आईपीएल में 219 छक्के लगाए हैं। वहीं केएल राहुल 208 छक्कों के साथ इस सूची में दसवें स्थान पर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (टॉप 10):
- क्रिस गेल
अवधि: 2009–2021 | मैच: 142 | रन: 4965 | स्ट्राइक रेट: 148.96 | छक्के: 357 - रोहित शर्मा
अवधि: 2008–2025 | मैच: 272 | रन: 7046 | स्ट्राइक रेट: 132.09 | छक्के: 302 - विराट कोहली
अवधि: 2008–2025 | मैच: 267 | रन: 8661 | स्ट्राइक रेट: 132.85 | छक्के: 291 - एमएस धोनी
अवधि: 2008–2025 | मैच: 278 | रन: 5439 | स्ट्राइक रेट: 137.45 | छक्के: 264 - एबी डिविलियर्स
अवधि: 2008–2021 | मैच: 184 | रन: 5162 | स्ट्राइक रेट: 151.68 | छक्के: 251 - डेविड वॉर्नर
अवधि: 2009–2024 | मैच: 184 | रन: 6565 | स्ट्राइक रेट: 139.77 | छक्के: 236 - आंद्रे रसेल
अवधि: 2012–2025 | मैच: 140 | रन: 2651 | स्ट्राइक रेट: 174.17 | छक्के: 223 - कीरोन पोलार्ड
अवधि: 2010–2022 | मैच: 189 | रन: 3412 | स्ट्राइक रेट: 147.32 | छक्के: 223 - संजू सैमसन
अवधि: 2013–2025 | मैच: 177 | रन: 4704 | स्ट्राइक रेट: 139.04 | छक्के: 219 - केएल राहुल
अवधि: 2013–2025 | मैच: 145 | रन: 5222 | स्ट्राइक रेट: 136.02 | छक्के: 208
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सीजन में रोहित शर्मा या विराट कोहली, क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं।








