भारत के 2015 वर्ल्ड कप पेसर मोहित शर्मा ने क्रिकेट को कहा अलविदा!

भारत के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहित शर्मा, जिन्होंने भारत के लिए 34 मैच खेले और इंडियन प्रीमियर लीग में एक दशक से भी ज़्यादा समय बिताया, ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

37 वर्षीय पेसर ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने अपने समर्थकों, साथियों और उन सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके हरियाणा से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चार आईपीएल फाइनल खेलने के बावजूद ट्रॉफी न जीत पाने वाले मोहित ने लिखा:

“आज पूरे दिल से, मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने से लेकर इंडिया जर्सी पहनने और IPL खेलने तक—यह सफर किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा।”

उन्होंने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का विशेष धन्यवाद किया और लिखा कि यह संस्था उनके करियर की रीढ़ रही। साथ ही उन्होंने अनिरुद्ध सर के मार्गदर्शन और भरोसे के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

मोहित शर्मा का करियर सफर

मोहित ने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था।
उन्होंने—

8 T20I मैचों में 6 विकेट

26 ODI मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए।

2015 ODI वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलने के बाद, मोहित चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में एक भरोसेमंद डेथ-ओवर गेंदबाज़ के रूप में उभरे।

🔗 https://x.com/ChennaiIPL/status/1996242438042669113?s=20

उन्होंने आगे लिखा: “धन्यवाद BCCI, मेरे कोच, मेरे टीममेट्स, IPL फ्रेंचाइज़ी, सपोर्ट स्टाफ और मेरे दोस्तों को उनके समर्थन और प्यार के लिए।

स्पेशल थैंक्यू मेरी पत्नी को, जिन्होंने हमेशा मेरे मूड स्विंग्स और गुस्से को हैंडल किया और हर कदम पर साथ दिया।
अब मैं खेल की सेवा नए तरीकों से करना चाहता हूं।
थैंक्यू सो मच। इनिंग्स ओवर, ग्रैटिट्यूड फॉरएवर।”

IPL में मोहित का सफर CSK के अलावा मोहित ने—

दिल्ली कैपिटल्स

गुजरात टाइटन्स

किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए भी खेला।

2023 IPL सीज़न में वह गुजरात टाइटन्स के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे थे।
https://x.com/DelhiCapitals/status/1996227613140889790?s=20