चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी के IPL 2026 खेलने को लेकर किया स्पष्ट!

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के IPL 2026 में खेलने की पुष्टि कर दी है, जिससे उनके भविष्य को लेकर चली आ रही सभी चर्चाएँ थम गई हैं।

CSK के CEO के•एस. विश्वनाथन ने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा: “एमएस ने हमें बता दिया है कि वह अगले सीज़न के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

विश्वनाथन के मुताबिक धोनी अभी भी आगामी सीज़न की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

15 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले धोनी अगला हफ़्ता टीम की रिटेंशन और ट्रेड मीटिंग्स में हिस्सा लेंगे, जिसमें के•एस. विश्वनाथन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़, और कोच स्टीफन फ़्लेमिंग भी शामिल रहेंगे।

पिछले सीज़न में नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में 44 वर्षीय धोनी ने CSK का नेतृत्व किया था, लेकिन पाँच बार की चैंपियन टीम बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही।

धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 IPL खिताब जीते हैं —
2010, 2011, 2018, 2021 और 2023।

अगर धोनी आगामी सीज़न खेलते हैं, तो यह उनका 19वां IPL सीज़न होगा और CSK के साथ 17वां।