
बुधवार को जारी ICC ODI बल्लेबाज़ रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डैरिल मिशेल ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। रोहित कुछ हफ्तों तक नंबर 1 पर रहे थे, लेकिन अब मिशेल उनसे आगे निकल गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिशेल की शानदार शतकीय पारी ने उन्हें ODI बल्लेबाज़ों में न्यूज़ीलैंड का दूसरा नंबर 1 खिलाड़ी बना दिया।
सीरीज़ के पहले मुकाबले में मिशेल ने अपना सातवां ODI शतक जमाया, और उसी पारी की बदौलत वह फॉर्म में चल रहे रोहित को पछाड़कर अपने करियर में पहली बार नंबर 1 बन गए।
अब मिशेल के पास 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं—जो रोहित से एक अंक ज्यादा है। रोहित लगभग तीन हफ्ते तक शीर्ष पर बने रहे।
मिशेल न्यूज़ीलैंड के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ODI बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान हासिल किया है। इससे पहले यह कारनामा ग्लेन टर्नर ने 1979 में किया था।
हालांकि मार्टिन क्रो, एंड्रू जोन्स, रोजर टूज़, नाथन एस्टल, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी टॉप-5 तक पहुंचे, लेकिन नंबर 1 सिर्फ टर्नर और अब मिशेल ही बने हैं।
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान एक स्थान फिसलकर तीसरे पर आ गए, जबकि शुभमन गिल (4th), विराट कोहली (5th) और श्रेयस अय्यर (8th) टॉप-10 में शामिल हैं।
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज़ के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ।
मोहम्मद रिज़वान पाँच स्थान चढ़कर संयुक्त 22वें नंबर पर
फखर ज़मान पाँच स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 26वें स्थान पर
पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज़ में 3-0 से हराया था। ODI गेंदबाज़ों की नवीनतम रैंकिंग में—जिसमें राशिद खान नंबर 1 बनाए हुए हैं—सबसे बड़े गेनर रहे:
अबरार अहमद — 11 स्थान ऊपर, अब नंबर 9
हैरिस रऊफ — पाँच स्थान ऊपर, अब 23वें नंबर पर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट के बाद टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा दूसरे इनिंग की 55* की अहम पारी के बाद पहली बार टॉप-5 में पहुंच गए।
आयरलैंड के खिलाफ सिलहट टेस्ट में शतक जमाने के बाद बांग्लादेश कप्तान नजमुल हुसैन शांतो चार स्थान चढ़कर संयुक्त 34वें नंबर पर पहुंचे। भारत के कप्तान शुभमन गिल चोट लगने के बावजूद दो स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुँच गए।
ईडन गार्डन्स टेस्ट में भारत के: कुलदीप यादव दो स्थान चढ़कर करियर-बेस्ट 13वें पर, रविंद्र जडेजा चार स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर, जबकि जसप्रीत बुमराह छह विकेटों की बदौलत टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज़ बने रहे।
दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन (एक स्थान ऊपर, अब 11वें) और साइमन हार्मर (20 स्थान ऊपर, अब 24वें) की भी रैंकिंग सुधरी।
ताज़ा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी मार्को यानसन एक स्थान चढ़कर पाँचवें नंबर पर पहुँच गए।








