
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है।
यह डील RCB के मौजूदा मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) से की गई है, जिसमें टीम की 100% हिस्सेदारी बेची गई है।
इस कंसोर्टियम में आदित्य बिरला ग्रुप के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, Bolt Ventures (डेविड ब्लिट्जर), Blackstone और BXPE जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।
इस डील में RCB की पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम (WPL) भी शामिल है। यानी अब नया ग्रुप दोनों टीमों को संभालेगा।
USL ने बताया कि यह डील पूरी तरह कैश में हुई है और इसकी कुल कीमत करीब 166.6 अरब रुपये है।
क्यों बेची गई RCB?
USL का कहना है कि वह अब अपने मुख्य बिजनेस (शराब और पेय पदार्थ) पर ध्यान देना चाहता है, इसलिए उसने RCB को बेचने का फैसला लिया।
नए मालिकों की क्या योजना है?
आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि IPL अब एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावर बन चुका है और RCB जैसी टीम उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा मौका देती है।
RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला होंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी उनके डिप्टी होंगे।
नए मालिकों का कहना है कि वे RCB को और बड़ा ब्रांड बनाएंगे और इसकी ग्लोबल पहचान बढ़ाएंगे, साथ ही बेंगलुरु और उसके फैंस से जुड़ाव बनाए रखेंगे।
अभी क्या बाकी है?
इस डील को पूरी तरह लागू होने के लिए अभी BCCI, IPL गवर्निंग काउंसिल और कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की मंजूरी मिलना बाकी है।
कुल मिलाकर, यह डील दिखाती है कि IPL और RCB जैसे ब्रांड कितनी तेजी से बड़े और कीमती बनते जा रहे हैं।








