
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आगामी IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
31 वर्षीय एलिस को टीम के तेज गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करनी थी, खासकर तब जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रीलंका के मथीशा पथिराना को अपने साथ जोड़ लिया है।
एक CSK अधिकारी ने PTI से कहा, “हाँ, वह बाहर हो गए हैं। अभी तक उनके रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं लिया गया है।”
नाथन एलिस ने पंजाब किंग्स के साथ चार सीजन बिताए थे, जहां उन्होंने 17 IPL मैचों में 19 विकेट लिए थे। उन्हें 2025 के ऑक्शन में CSK ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया गया था।
फिलहाल CSK ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अपनी IPL 2026 की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से करेगी।








