भारत जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और वनडे सीरीज़ खेलेगा!

बीसीसीआई ने सोमवार को घोषणा की कि अफगानिस्तान जून में भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से करेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज़ खेली जाएगी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, “अफगानिस्तान एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ होगी। टेस्ट मैच 6 से 10 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।”

हालांकि यह टेस्ट मैच भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होगा। 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सफेद गेंद क्रिकेट का फोकस अब 50 ओवर के प्रारूप की ओर शिफ्ट होने की उम्मीद है, इसलिए तीन वनडे मैच तय किए गए हैं।

“वनडे सीरीज़ की शुरुआत 14 जून 2026 को धर्मशाला में होगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच क्रमशः 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में खेले जाएंगे। सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे।”

अफगानिस्तान का भारत दौरा – कार्यक्रम:

एकमात्र टेस्ट: न्यू चंडीगढ़, 6–10 जून 2026

पहला वनडे: धर्मशाला, 14 जून, दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडे: लखनऊ, 17 जून, दोपहर 1:30 बजे

तीसरा वनडे: चेन्नई, 20 जून, दोपहर 1:30 बजे